Lucknow में गुरु पूर्णिमा पर गोमती तट पर उमड़ी भीड़, 501 दीप जलाकर श्रद्धालुओं ने लिया नदी सफाई का संकल्प

Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमती तट स्थित झूलेलाल वाटिका में गुरु पूर्णिमा के मौके पर भक्ति और संकल्प का माहौल रहा। यहाँ सनातन महासभा की ओर से 154वीं आदि गंगा माँ गोमती महाआरती और सनातन समागम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी

Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमती तट स्थित झूलेलाल वाटिका में गुरु पूर्णिमा के मौके पर भक्ति और संकल्प का माहौल रहा। यहाँ सनातन महासभा की ओर से 154वीं आदि गंगा माँ गोमती महाआरती और सनातन समागम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

इस कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और आस्था का संगम देखने को मिला। आयोजन में कुल 501 दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा गोमती तट रोशनी से जगमगा उठा। महाआरती के साथ-साथ श्रद्धालुओं ने गोमती नदी को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया और सफाई अभियान में अपना योगदान दिया।

जानकारी के मुताबिक, गुरु पूर्णिमा 2026 बुधवार, 29 जुलाई को मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि मंगलवार, 28 जुलाई 2026 की शाम 6:18 बजे से शुरू होकर बुधवार, 29 जुलाई की रात 8:05 बजे तक रहेगी।