Lucknow में युवक के कमरे पर युवती ने की आत्महत्या, मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी दोस्ती

Lucknow: राजधानी के गोवर्धन एनक्लेव इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ गोंडा की रहने वाली एक युवती ने अपने दोस्त के किराए के मकान पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्

Lucknow: राजधानी के गोवर्धन एनक्लेव इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ गोंडा की रहने वाली एक युवती ने अपने दोस्त के किराए के मकान पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, युवती और विकास त्रिपाठी नाम के युवक की दोस्ती एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी। युवती बुधवार को विकास से कुछ नोट्स लेने के लिए उसके घर आई थी। गुरुवार सुबह विकास अपनी ड्यूटी पर चला गया था। जब वह शाम करीब 7 बजे वापस लौटा, तो उसने युवती को दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटका हुआ पाया।

घटना की सूचना मिलते ही पीजीआई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद युवती के परिजनों को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवती ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया।