Lucknow के गायत्री शक्तिपीठ में सावन पर रुद्राभिषेक, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु

UP/Lucknow: लखनऊ के गोमती नगर विस्तार इलाके में स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में सावन के पावन महीने में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में गायत्री परिवार से जुड़े बहुत सारे श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया

UP/Lucknow: लखनऊ के गोमती नगर विस्तार इलाके में स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में सावन के पावन महीने में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में गायत्री परिवार से जुड़े बहुत सारे श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भगवान शिव की पूजा अर्चना की।

इस अनुष्ठान के दौरान शिवलिंग पर विशेष पूजन सामग्री अर्पित की गई। मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनने पहुंचे। गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी ने भी इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।