Lucknow के गंगोत्री एनक्लेव में वेतन विवाद, गार्डों ने मुख्य गेट पर जड़ा ताला, 875 परिवार हुए परेशान

Lucknow: अवध विहार इलाके की गंगोत्री एनक्लेव सोसाइटी में बुधवार को उस समय हंगामा हो गया जब सुरक्षा गार्डों ने वेतन न मिलने के विरोध में मुख्य गेट बंद कर दिया। इस वजह से सोसाइटी में रहने वाले करीब 875 परिवारों को भारी दिक

Lucknow: अवध विहार इलाके की गंगोत्री एनक्लेव सोसाइटी में बुधवार को उस समय हंगामा हो गया जब सुरक्षा गार्डों ने वेतन न मिलने के विरोध में मुख्य गेट बंद कर दिया। इस वजह से सोसाइटी में रहने वाले करीब 875 परिवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और कई घंटों तक लोग अंदर-बाहर नहीं जा सके।

सुरक्षा कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें लंबे समय से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि प्रबंधन से कई बार इस बारे में गुहार लगाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी नाराजगी में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे गार्डों ने मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सोसाइटी की निवासी निशा सिंह ने इस घटना की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गार्डों और प्रबंधन के बीच बातचीत करवाई। काफी मशक्कत के बाद रात करीब 8:30 बजे गेट का ताला खुलवाया गया, जिसके बाद सोसाइटी में आवागमन सामान्य हो सका।