Lucknow में नकली दवाओं के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 15.50 लाख की दवाएं जब्त और कई फर्म सील
Lucknow: राजधानी लखनऊ में नकली और संदिग्ध दवाओं के कारोबार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की 18 औषधि निरीक्षकों की टीम ने अमीनाबाद और उसके आसपास के इलाकों में 1
Lucknow: राजधानी लखनऊ में नकली और संदिग्ध दवाओं के कारोबार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की 18 औषधि निरीक्षकों की टीम ने अमीनाबाद और उसके आसपास के इलाकों में 13 से ज्यादा दवा फर्मों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान करीब 15.50 लाख रुपये की दवाएं जब्त की गई हैं और कई फर्मों को सील कर दिया गया है।
जांच में यह बात सामने आई कि कई फर्म बिना किसी वास्तविक दवा सप्लाई के सिर्फ कागजों पर खरीद-बिक्री दिखा रही थीं और फर्जी बिल बना रही थीं। संयुक्त मंडल कमिश्नर बृजेश कुमार ने बताया कि विभाग को काफी समय से क्रॉस बिलिंग और फर्जी लेनदेन की शिकायतें मिल रही थीं। FSDA आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि पकड़ी गई ‘Flozen AA’ दवा का सैंपल जांच में नकली पाया गया है। विभाग ने कुल 32 दवाओं के नमूने लैब में जांच के लिए भेजे हैं।
यह मामला सिर्फ लखनऊ तक सीमित नहीं था, बल्कि इसका जाल उत्तराखंड और राजस्थान तक फैला हुआ था। अमीनाबाद में मिली नकली दवाओं की जांच के बाद देहरादून में एक अवैध फैक्ट्री का पता चला, जहां से करीब 1 करोड़ रुपये की नकली दवाएं और मशीनरी जब्त की गई। इस पूरे नेटवर्क का मुख्य स्रोत राजस्थान बताया जा रहा है। पुलिस ने गाजियाबाद से मुख्य सप्लायर राजेंद्र सिंह उर्फ अरुण टुंडा को गिरफ्तार किया है।
नकली दवाओं के इस गंभीर खतरे को देखते हुए FSDA ने 24 जुलाई 2026 को लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में नए थोक दवा लाइसेंस जारी करने पर फिलहाल रोक लगा दी है। विभाग ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी दवा की पैकिंग, प्रिंटिंग या कीमत पर जरा भी शक हो, तो उसे न खरीदें और तुरंत पुलिस या विभाग को इसकी जानकारी दें।
| जब्त की गई प्रमुख संदिग्ध दवाएं |
|---|
| Telma, Flozen-AA, Pantop 40, Augmentin 625, Zerodol SP, Thrombophob Ointment |
| MOXYZIDE-CV 625 LB, RIOPODCV, Clavum 625, Alpha 0.5, Spamo Proxyvon Plus |
| Chymoral Forte, Cefexo-AZ LB, Talgesic Injection, Taxim |