Lucknow में फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने की कोशिश, 2 आरोपी गिरफ्तार

Lucknow: राजधानी लखनऊ में जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर बैनामा कराने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस जालसाजी में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी से जुड़ा है

Lucknow: राजधानी लखनऊ में जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर बैनामा कराने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस जालसाजी में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी से जुड़ा है जिसमें जमीन के असली मालिक को धोखा देने की कोशिश की गई थी।

यह गिरफ्तारी बख्शी का तालाब थाने में दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर हुई है। कोटवा बाराबंकी के रहने वाले प्रेम कुमार श्रीवास्तव ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि फर्जी दस्तावेज तैयार करके जमीन का बैनामा कराने की साजिश रची गई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है।