Lucknow में फर्जी साइट प्लान दिखाकर करोड़ों की ठगी, कैसरबाग पुलिस ने आरोपी आलोक मय खरे को किया गिरफ्तार

Lucknow: राजधानी लखनऊ में जमीन के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी साइट प्लान तैयार कर कई लोगों को झांसे में लिया और उनसे मोटी रकम हड़प ली। कैसरबाग पुलिस ने

Lucknow: राजधानी लखनऊ में जमीन के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी साइट प्लान तैयार कर कई लोगों को झांसे में लिया और उनसे मोटी रकम हड़प ली। कैसरबाग पुलिस ने सबूत मिलने के बाद आरोपी को हिरासत में लिया है।

यह पूरा मामला मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र के बलसिंह खेड़ा गांव की जमीन से जुड़ा है। आरोपी आलोक मय खरे, जो कैसरबाग के नजीराबाद रोड का रहने वाला है, ने इस जमीन का एक फर्जी नक्शा यानी साइट प्लान बनाया था। इस फर्जी कागजात को दिखाकर उसने करीब 6 लोगों के साथ सौदा किया और उनसे पैसे ले लिए।

ठगी का खुलासा तब हुआ जब सिद्धार्थपुरम के निवासी विक्रम सिंह ने 20 जून 2026 को कैसरबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच उपनिरीक्षक रामकेश सिंह को सौंपी। इंस्पेक्टर अंजनी मिश्रा के मुताबिक, आरोपी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था, जहां पुख्ता सबूत मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इस धोखाधड़ी का शिकार नागेंद्र कुमार, उमेश कुमार, रमेश सिंह, ओमप्रकाश और अनिल कुमार यादव समेत कई लोग हुए हैं। पुलिस ने आरोपी आलोक मय खरे को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस खेल में और कितने लोग शामिल थे और कितने अन्य लोग इस ठगी का शिकार हुए हैं।