Lucknow में पूर्व SP MLC के बेटे ने दुकानदार पर तानी पिस्टल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Lucknow: राजधानी के स्टेशन रोड इलाके में बुधवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक रसूखदार व्यक्ति ने मोबाइल शॉप के मालिक पर पिस्टल तान दी। आरोपी की पहचान पूर्व समाजवादी पार्टी एमएलसी जयचंद भदौरिया के बेटे विवेक सिंह के रूप

Lucknow: राजधानी के स्टेशन रोड इलाके में बुधवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक रसूखदार व्यक्ति ने मोबाइल शॉप के मालिक पर पिस्टल तान दी। आरोपी की पहचान पूर्व समाजवादी पार्टी एमएलसी जयचंद भदौरिया के बेटे विवेक सिंह के रूप में हुई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है।

जानकारी के मुताबिक, विवेक सिंह बुधवार रात श्रीराम टावर स्थित लखनऊ मोबाइल मार्ट में मोबाइल खरीदने गया था। वहां दुकान के मालिक कविश अदील के साथ उसकी किसी बात पर बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि विवेक ने अपनी पिस्टल निकाल ली और कविश को धमकाने लगा। जब दुकानदार ने विरोध किया, तो आरोपी ने पिस्टल की बट से उसके सिर, हाथ और कंधे पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी ने एक हवाई फायर भी किया था।

दुकान में लगे CCTV कैमरे में यह पूरी वारदात कैद हो गई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल दुकानदार कविश अदील अन्य व्यापारियों के साथ हजरतगंज थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। हजरतगंज पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और मुखबिर की सूचना पर विवेक भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी के आर्म्स लाइसेंस को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है।