Lucknow में पूर्व जज की कार रोककर लूट की कोशिश, फर्जी नंबर प्लेट वाले ऑटो ड्राइवर ने दिया वारदात को अंजाम
Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक पूर्व जज की कार रोककर लूट का प्रयास किया गया। इस घटना को एक ऑटो चालक ने अंजाम दिया, जिसने अपनी गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। हैरान करने वाली बात यह है कि इस मामले में पुलिस ने घटना के
Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक पूर्व जज की कार रोककर लूट का प्रयास किया गया। इस घटना को एक ऑटो चालक ने अंजाम दिया, जिसने अपनी गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। हैरान करने वाली बात यह है कि इस मामले में पुलिस ने घटना के 12 दिन बाद एफआईआर दर्ज की है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ऑटो चालक ने फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर पूर्व जज की कार को रोका और लूटने की कोशिश की। इस घटना के बाद पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस वारदात के पीछे कोई बड़ा गिरोह तो नहीं है।