Lucknow में विदेशी महिलाओं की तस्करी का बड़ा रैकेट खुलासा, उज्बेकिस्तान की लोला गिरफ्तार; रशियन बताकर करती थी सप्लाई

Lucknow: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी से पुलिस और FRRO की एक संयुक्त टीम ने उज्बेकिस्तान की नागरिक Lola Kayumova को गिरफ्तार किया है। लोला एक बहुत बड़े मानव तस्करी और सेक्स रैकेट को चला रही थी। पूछताछ में पता चला है कि वह उ

Lucknow: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी से पुलिस और FRRO की एक संयुक्त टीम ने उज्बेकिस्तान की नागरिक Lola Kayumova को गिरफ्तार किया है। लोला एक बहुत बड़े मानव तस्करी और सेक्स रैकेट को चला रही थी। पूछताछ में पता चला है कि वह उज्बेकिस्तान की लड़कियों को भारत लाती थी और ग्राहकों को रशियन बताकर उन्हें सप्लाई करती थी। इस नेटवर्क में उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों की करीब 150 देशी और विदेशी महिलाएं शामिल थीं।

पुलिस के मुताबिक 45 साल की लोला पिछले एक साल से फरार चल रही थी और अवैध तरीके से भारत में रह रही थी। उसका पासपोर्ट और वीजा एक्सपायर हो चुका था। गिरफ्तारी के बाद उसके पास से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी मिले हैं। जांच में यह बात सामने आई कि लोला ने अपनी पहचान छिपाने और खुद को जवान दिखाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी। पुलिस को शक है कि इस रैकेट से जुड़ी अन्य विदेशी महिलाओं ने भी अपनी शक्ल बदलने के लिए ऐसी सर्जरी करवाई है।

इस मामले में गोमतीनगर के पत्रकार पुरम और अहियामऊ में क्लिनिक चलाने वाले Dr. Vivek Gupta की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आरोप है कि उन्होंने बिना किसी कागजी कार्रवाई के इन विदेशी महिलाओं की प्लास्टिक सर्जरी की ताकि उनकी पहचान बदली जा सके। लोला नेपाल के रास्ते महिलाओं को भारत लाती थी।

इस नेटवर्क को चलाने में लोला के साथ Trijin Raj उर्फ Arjun Rana भी शामिल था, जो Omax R-1 के एक फ्लैट से महिलाओं के रहने और मैनेजमेंट का काम देखता था। लोला के पति Janak Pratap Singh के बारे में भी जांच की जा रही है, जिसका फिलहाल कोई पता नहीं चला है। DCP South Mohammed Mustaq ने बताया कि इस सिंडिकेट के अन्य सदस्यों और नेटवर्क को खत्म करने के लिए कड़ी पूछताछ की जा रही है। इस पूरे खेल में करोड़ों रुपये के लेन-देन की बात सामने आई है।