Lucknow में लोक नृत्य कार्यशाला का समापन, छात्राओं ने पेश की राजस्थान और पंजाब की सांस्कृतिक झलक

Lucknow: राजधानी के आलमबाग इलाके में छात्राओं के लिए आयोजित 10 दिवसीय लोक नृत्य कार्यशाला का बुधवार को समापन हो गया। पंख एक पहल फाउंडेशन ने भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस दौ

Lucknow: राजधानी के आलमबाग इलाके में छात्राओं के लिए आयोजित 10 दिवसीय लोक नृत्य कार्यशाला का बुधवार को समापन हो गया। पंख एक पहल फाउंडेशन ने भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस दौरान छात्राओं ने अपनी कला के जरिए भारत की विविधता को मंच पर उतारा।

यह कार्यशाला 13 जुलाई 2026 को चंदन नगर स्थित गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में शुरू हुई थी, जिसका समापन 22 जुलाई को हुआ। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में कुल 50 छात्राओं ने हिस्सा लिया और लोक नृत्यों की बारीकियों को सीखा। समापन समारोह में छात्राओं ने राजस्थान, गुजरात, पंजाब और अवध के पारंपरिक लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें वहां मौजूद दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती मनजीत कौर थीं। उन्होंने छात्राओं के प्रदर्शन की तारीफ की और कहा कि नई पीढ़ी को अपनी भारतीय लोक कला और संस्कृति से जोड़ना बहुत जरूरी है। विशिष्ट अतिथि के तौर पर वरिष्ठ गायिका सुश्री नीरजा श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं। पूरी कार्यशाला का निर्देशन पंख एक पहल फाउंडेशन की सचिव और प्रमुख गुरु सुश्री निधि श्रीवास्तव ने किया।

प्रशिक्षण कार्य में अनामिका यादव, दीपा श्रीवास्तव, अभय सिंह और विदुषी श्रीवास्तव ने सहायक प्रशिक्षकों के तौर पर मदद की। संस्था के अध्यक्ष अविनाश सैनी और उपाध्यक्ष भरत मेहता ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का संचालन हास्य कवि राजेंद्र विश्वकर्मा ने किया और मंच की व्यवस्था अर्श श्रीवास्तव ने संभाली। अंत में सभी प्रतिभागियों और प्रशिक्षकों को स्मृति-चिह्न और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। फाउंडेशन ने आने वाले समय में भी भारतीय संस्कृति को बचाने और बढ़ावा देने के लिए ऐसे और कार्यक्रम करने की बात कही है।