Lucknow में फूल विक्रेता को मारी गोली, सआदतगंज के यासिनगंज की घटना, आरोपी की तलाश जारी

Lucknow: राजधानी के सआदतगंज इलाके में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात हुई है। यहाँ यासिनगंज में एक फूल विक्रेता को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उसका

Lucknow: राजधानी के सआदतगंज इलाके में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात हुई है। यहाँ यासिनगंज में एक फूल विक्रेता को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, चौक के रहने वाले 45 वर्षीय अब्दुल खान उर्फ गुप्पू शुक्रवार रात करीब 8 बजे अपनी बाइक ठीक कराने के लिए मैकेनिक के पास गए थे। इसी दौरान महादेव मंदिर के पास इलाके के ही रहने वाले आमान उर्फ मुन्ना ने उन पर गोली चला दी। गोली अब्दुल खान की कमर में लगी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।

डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया कि अब्दुल के परिवार की शिकायत पर आरोपी आमान के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए हैं। घटना के समय आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई है, जिसमें यह पूरी वारदात कैद हुई है।

पुलिस की शुरुआती जांच में इस हमले की वजह पुराना झगड़ा या आपसी कहासुनी बताई जा रही है, हालांकि घायल अब्दुल खान ने कहा है कि उन्हें गोली मारने की असली वजह नहीं पता है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बना दी हैं और उसकी तलाश की जा रही है।