Lucknow में गिराई जाएगी अग्निकांड वाली बिल्डिंग, 15 लोगों की जान गई थी; मालिक को 15 दिन की मोहलत

Lucknow: राजधानी लखनऊ में उस बिल्डिंग को गिराने की तैयारी शुरू हो गई है जहां भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई थी। प्रशासन ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए बिल्डिंग के मालिक को नोटिस जारी किया है। अब इस हादसे वाली

Lucknow: राजधानी लखनऊ में उस बिल्डिंग को गिराने की तैयारी शुरू हो गई है जहां भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई थी। प्रशासन ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए बिल्डिंग के मालिक को नोटिस जारी किया है। अब इस हादसे वाली इमारत की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

प्राधिकरण ने बिल्डिंग के मालिक को यह ढांचा खुद गिराने के लिए 15 दिन का समय दिया है। अगर तय समय सीमा के अंदर मकान मालिक ने इसे नहीं तोड़ा, तो प्राधिकरण की टीम खुद बुलडोजर चलाकर इसे ध्वस्त कर देगी।

प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि अगर प्राधिकरण को बिल्डिंग गिरानी पड़ी, तो ध्वस्तीकरण में आने वाला पूरा खर्च मकान मालिक से ही वसूला जाएगा। यह कार्रवाई उस दर्दनाक हादसे के बाद की जा रही है जिसने शहर को झकझोर दिया था।