Lucknow में पेट्रोल पंप के पास दुकान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Lucknow : राजधानी के खुर्रम नगर इलाके में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक पेट्रोल पंप के ठीक बगल में स्थित दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और एक बड़े धमाके का डर सत

Lucknow : राजधानी के खुर्रम नगर इलाके में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक पेट्रोल पंप के ठीक बगल में स्थित दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और एक बड़े धमाके का डर सताने लगा। गनीमत रही कि समय रहते दमकल विभाग ने मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

यह घटना 3 जुलाई 2026 की है। जानकारी के मुताबिक, खुर्शीदनगर इलाके में जगरानी अस्पताल के पास स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास ‘पंजाबी फ्लेवर्ड फूड हब रेस्टोरेंट’ नाम की एक बंद फास्ट फूड दुकान में आग लगी थी। पेट्रोल पंप के बेहद करीब होने की वजह से वहां मौजूद लोगों की सांसें अटक गई थीं और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और तत्परता से आग पर काबू पा लिया। आग की गंभीरता को देखते हुए SDRF की टीमों को भी राहत और बचाव कार्य में लगाया गया था। स्थानीय निवासियों ने भी दमकल कर्मियों की मदद की ताकि आग पेट्रोल पंप तक न पहुंचे।

लखनऊ के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) ने आधिकारिक तौर पर बताया कि आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है। इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है और त्वरित कार्रवाई की वजह से एक बहुत बड़ा हादसा होने से बच गया।