Lucknow में फिक्की फ्लो की अनंतम प्रदर्शनी शुरू, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा उत्पाद सजे
Lucknow: राजधानी लखनऊ के होटल हयात रीजेंसी में गुरुवार को लाइफस्टाइल और महिला उद्यमिता प्रदर्शनी ‘अनंतम-2026’ का आयोजन किया गया। यह इस प्रदर्शनी का चौथा संस्करण था, जिसे फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर द्वारा आयोजित
Lucknow: राजधानी लखनऊ के होटल हयात रीजेंसी में गुरुवार को लाइफस्टाइल और महिला उद्यमिता प्रदर्शनी ‘अनंतम-2026’ का आयोजन किया गया। यह इस प्रदर्शनी का चौथा संस्करण था, जिसे फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को अपना हुनर दिखाने और अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए एक बड़ा मंच देना था।
प्रदर्शनी का उद्घाटन फिक्की फ्लो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा गर्ग ने किया। इस आयोजन में 50 से ज्यादा अलग-अलग तरह के लाइफस्टाइल उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। पूजा गर्ग ने बताया कि फिक्की फ्लो अपने 2026-27 के कार्यकाल के दौरान महिला उद्यमिता, नेतृत्व और आर्थिक समावेशन को बढ़ावा देने पर खास तौर पर काम कर रहा है।
इस प्रदर्शनी के जरिए लखनऊ की महिला उद्यमियों को अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का मौका मिला। यहाँ आने वाले लोग विभिन्न उत्पादों को देख सके और महिला बिजनेस ओनर्स से सीधे जुड़ सके। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है जिससे स्थानीय स्तर पर बिजनेस को बढ़ावा मिले।