Lucknow में महिला SI को धमकी, AI से फोटो बनाकर वायरल करने की चेतावनी
Lucknow: राजधानी लखनऊ के हसनगंज इलाके में एक महिला पुलिस अधिकारी को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बाबूगंज चौकी की प्रभारी उपनिरीक्षक Nisha Yadav को फोन पर अश्लील गालियां दी गईं और उन्हें डराया गया कि उनकी AI से बनाई
Lucknow: राजधानी लखनऊ के हसनगंज इलाके में एक महिला पुलिस अधिकारी को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बाबूगंज चौकी की प्रभारी उपनिरीक्षक Nisha Yadav को फोन पर अश्लील गालियां दी गईं और उन्हें डराया गया कि उनकी AI से बनाई गई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल कर दी जाएंगी।
यह पूरी घटना तब हुई जब Nisha Yadav एक मामले की जांच कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें फोन आया जिसमें उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और AI तकनीक के जरिए फर्जी फोटो वायरल करने की धमकी दी गई। इस घटना के बाद चौकी प्रभारी ने मामला दर्ज करवाकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि धमकी देने वाला व्यक्ति कौन है और उसने किस मकसद से ऐसा किया।