Lucknow में महिला गैंग का कारनामा, स्टेशन का रास्ता पूछकर महिला से सोने के जेवर उड़ाए
Lucknow: राजधानी के कृष्णा नगर इलाके में ठगी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक महिला गैंग ने रास्ता पूछने के बहाने एक महिला को अपनी बातों में उलझाया और उनके सोने के जेवर चोरी कर फरार हो गए। इस घटना के बाद इ
Lucknow: राजधानी के कृष्णा नगर इलाके में ठगी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक महिला गैंग ने रास्ता पूछने के बहाने एक महिला को अपनी बातों में उलझाया और उनके सोने के जेवर चोरी कर फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में असुरक्षा का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना 19 जुलाई 2026 की शाम को हुई। सरोजिनगर की अवध विहार कॉलोनी की रहने वाली राजकुमारी, जो रमेश कुमार की पत्नी हैं, कृष्णा नगर के CIPAET न्यू मार्केट में थीं। तभी 20 से 35 साल की उम्र की दो महिलाएं उनके पास आईं। उन्होंने खुद को सूरत का निवासी बताया और चारबाग रेलवे स्टेशन जाने का रास्ता पूछा।
बातों-बातों में ठग महिलाओं ने राजकुमारी को इस तरह उलझाया कि उन्हें पता ही नहीं चला और आरोपियों ने उनकी सोने की चेन और झुमके चोरी कर लिए। घटना के बाद जब राजकुमारी को एहसास हुआ, तो आरोपी मौके से गायब थीं। पीड़ित परिवार ने आसपास के CCTV फुटेज भी चेक किए, लेकिन शुरुआत में आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला।
इस मामले में शनिवार 25 जुलाई को लिखित शिकायत दी गई, जिसके बाद रविवार 26 जुलाई को केस दर्ज किया गया। कृष्णा नगर कोतवाली के इंस्पेक्टर P.K. Singh ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की एक टीम गठित की गई है जो मुखबिरों और CCTV कैमरों की मदद से उन दोनों महिलाओं की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।