Lucknow में 40 रुपये के बन के लिए फर्जी IPS ने पुलिस को धमकाया, नोएडा कंपनी का कर्मचारी निकला आरोपी

Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक शख्स ने खुद को नोएडा का IPS अधिकारी बताकर पुलिसकर्मियों को ही डराने की कोशिश की. यह पूरा मामला महज 40 रुपये के बन के विवाद से शुरू हुआ, जिसने आगे चलकर आरोपी की फर्जी पहचान खोलकर रख दी. पुलिस

Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक शख्स ने खुद को नोएडा का IPS अधिकारी बताकर पुलिसकर्मियों को ही डराने की कोशिश की. यह पूरा मामला महज 40 रुपये के बन के विवाद से शुरू हुआ, जिसने आगे चलकर आरोपी की फर्जी पहचान खोलकर रख दी. पुलिस ने अब इस शातिर व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

घटना 15 जून 2026 की शाम की है जब मिथिलेश शुक्ला ने महानगर के गोल मार्केट चौराहे पर एक दुकान से 40 रुपये का बन खाया और पैसे देने से मना कर दिया. जब मौके पर दरोगा आर्यन शर्मा और उनकी टीम पहुंची, तो मिथिलेश ने अपनी हेकड़ी दिखाते हुए कहा कि वह नोएडा में पोस्टेड IPS अधिकारी है. उसने असली पुलिसवालों से ही सैल्यूट करने को कहा और उन्हें सस्पेंड करने की धमकी देने लगा.

पुलिस को उसकी बातों पर शक हुआ और जब पहचान पत्र मांगा गया, तो वह टालमटोल करने लगा. सख्ती बरतने पर उसकी पोल खुल गई. जांच में पता चला कि 40 वर्षीय मिथिलेश शुक्ला लखनऊ के मड़ियाव इलाके के भारत नगर का रहने वाला है. वह असल में नोएडा सेक्टर-18 की Samsung कंपनी में अकाउंट एग्जीक्यूटिव के पद पर काम करता है. वह अक्सर फर्जी अफसर बनकर लोगों पर रौब झाड़ता था.

पुलिस ने मिथिलेश शुक्ला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132, 221 और 204 के तहत एफआईआर दर्ज की है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.