Lucknow में इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर कल से बदला रहेगा रास्ता, फ्लाईओवर निर्माण के कारण लागू हुआ डायवर्जन

Lucknow: राजधानी लखनऊ के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर कल 25 जुलाई से यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। यहां फोर लेन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हो रहा है, जिसकी वजह से अगले आदेश तक या करीब चार महीने तक वा

Lucknow: राजधानी लखनऊ के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर कल 25 जुलाई से यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। यहां फोर लेन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हो रहा है, जिसकी वजह से अगले आदेश तक या करीब चार महीने तक वाहनों को अलग-अलग रास्तों से जाना होगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे जाम से बचने के लिए घर से थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर निकलें।

लोक निर्माण विभाग (NH शाखा) द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण कार्य का मकसद चौराहे पर लगने वाले भारी जाम से लोगों को निजात दिलाना है। डीसीपी यातायात रवीना त्यागी ने बताया कि सुचारु यातायात के लिए डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है और मौके पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ संकेतक भी लगाए जाएंगे।

आने का रास्ता नया रूट/डायवर्जन
मड़ियांव की ओर से सर्विस रोड से टेढ़ी पुलिया जाएं, फिर सर्विस रोड से फ्लाईओवर चढ़कर खुर्रमनगर पहुंचें।
राम-राम बैंक की ओर से जानकीपुरम या टेढ़ी पुलिया जाने के लिए चौराहे पर बाईं ओर मुड़कर यू-टर्न का उपयोग करें।
जानकीपुरम की ओर से आकांक्षा परिसर के बगल वाले मार्ग से टेढ़ी पुलिया पहुंचें, फिर यू-टर्न लेकर राम-राम बैंक या सीतापुर रोड जाएं।

ट्रैफिक पुलिस ने यह भी साफ किया है कि एम्बुलेंस, शव वाहन, फायर ब्रिगेड और स्कूली वाहनों को जरूरत पड़ने पर प्रतिबंधित रास्तों से भी निकाला जाएगा ताकि आपातकालीन सेवाओं में कोई बाधा न आए। किसी भी मेडिकल इमरजेंसी या मदद के लिए लोग ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।