Lucknow में बिजली संकट, कई इलाकों में 18 घंटे तक गुल रही बत्ती; कर्मचारियों की हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

Lucknow: राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बिजली की भारी कटौती हो रही है। कहीं तकनीकी खराबी तो कहीं पेड़ों के गिरने की वजह से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हुए। कुछ क्षेत्रों में तो बिजली 4 से 18 घंटे तक गु

Lucknow: राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बिजली की भारी कटौती हो रही है। कहीं तकनीकी खराबी तो कहीं पेड़ों के गिरने की वजह से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हुए। कुछ क्षेत्रों में तो बिजली 4 से 18 घंटे तक गुल रही, जिससे आम जनता को काफी दिक्कतें आईं।

रविवार रात कृष्णानगर के बरिगंवा इलाके में तार आपस में टकराने से एबीसी लाइन जल गई। इस हादसे की वजह से 50 से ज्यादा घरों की बिजली करीब 12 घंटे तक बंद रही। वहीं सोमवार को नगराम, चौपटिया, पारा, चिनहट, बीकेटी, बहारौली, मीरखनगर, एफसीआई और कबीरनगर जैसे इलाकों में फॉल्ट की वजह से करीब दो लाख उपभोक्ता प्रभावित हुए। यहां बिजली आपूर्ति 4 से 18 घंटे तक बाधित रही। नगराम में 33 KV लाइन पर पेड़ गिरने से भी आपूर्ति ठप हुई थी।

मंगलवार 11 अगस्त को भी सुधार कार्यों की वजह से कई जगह बिजली कटौती का शेड्यूल रहा। जीटीआई उपकेंद्र से जुड़े चट्टान पार्क, गांधी नगर, पीसीएफ बिल्डिंग और मकबूलगंज में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बत्ती गुल रही। इसके अलावा गोमती नगर के विराम खंड एक, दो, तीन और देवा पैलेस के आसपास सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही।

बिजली की यह समस्या आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है। बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों के संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने निजीकरण के विरोध और अपनी लंबित मांगों को लेकर 11 से 13 अगस्त, 2026 तक राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल का असर बिजली की बहाली और सप्लाई पर पड़ने की आशंका है। कर्मचारी यूनियनों का आरोप है कि सरकार ने उनकी मांगों पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया है।