Lucknow में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
Lucknow: राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी जान चली गई। यह घटना रविवार सुबह करीब 5 बजे की है, जिसने इलाके के लो
Lucknow: राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी जान चली गई। यह घटना रविवार सुबह करीब 5 बजे की है, जिसने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
मृतक की पहचान 67 वर्षीय सुरेश कुमार मिश्रा के रूप में हुई है। वह कृष्णानगर की रामगढ़ कॉलोनी के निवासी थे और ऑटो पार्ट्स का व्यापार करते थे। जानकारी के मुताबिक, वह अपने घर से करीब दो किलोमीटर दूर जोनल पार्क के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद उन्हें तुरंत ट्रामा सेंटर ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुरेश कुमार मिश्रा अपने पीछे पत्नी सरिता, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। उनके बेटे श्रीकांत मिश्रा ने पुलिस से इस मामले की गहन जांच करने की मांग की है। उन्होंने अनुरोध किया है कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जाए ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और ड्राइवर का पता लगाया जा सके।
इस मामले में इंस्पेक्टर पी.के. सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जानकारी रखती है, लेकिन परिवार की तरफ से अब तक कोई लिखित शिकायत या तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जा सके।