Lucknow East को तोहफ़ा, ₹1.81 करोड़ से बदलेंगी कॉलोनियों की सूरत, विधायक ओपी श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

Lucknow: लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। यहाँ के विधायक OP Srivastava ने 1 और 2 अगस्त को क्षेत्र में विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए 1.81 करोड़ रुपये की सात परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन कामों

Lucknow: लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। यहाँ के विधायक OP Srivastava ने 1 और 2 अगस्त को क्षेत्र में विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए 1.81 करोड़ रुपये की सात परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन कामों से उन इलाकों को सबसे ज्यादा फायदा होगा जो लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे थे।

इन विकास कार्यों के लिए बजट विधायक निधि और लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) से स्वीकृत कराया गया है। विधायक ने इन प्रोजेक्ट्स का प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखा था, जिसके बाद रक्षा मंत्री और सांसद राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन में इन्हें मंजूरी मिली। मुख्य रूप से इंदिरा प्रियदर्शिनी वार्ड और अन्य उपेक्षित कॉलोनियों में अब सड़क, नाली, इंटरलॉकिंग और साइड पटरी जैसे काम होंगे। इसके अलावा लोगों की सेहत और मनोरंजन के लिए पार्क और ओपन जिम भी बनाए जाएंगे।

विधायक OP Srivastava ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता हर नागरिक तक बुनियादी सुविधाएं पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि अब लखनऊ पूर्वी का कोई भी हिस्सा विकास से अछूता नहीं रहेगा। इन प्रोजेक्ट्स के पूरा होने से उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी जो सालों से कच्चे रास्तों और जलभराव जैसी समस्याओं से परेशान थे।

इस मौके पर पार्षद भृगुनाथ शुक्ला, पार्षद प्रतिनिधि राम कुमार वर्मा, सुनील शंखधर, राकेश मिश्रा, नामित पार्षद अखिलेश गिरी, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह देवड़ी और मंडल महामंत्री नीलिमा त्रिपाठी समेत कई भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।