Lucknow को तोहफ़ा, 63 पार्कों में खुले ओपन जिम, अब घर के पास ही सेहत बनाएंगे लोग

UP/Lucknow : लखनऊ के पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। यहां के 18 वार्डों के 63 पार्कों में ओपन जिम की सुविधा शुरू की गई है। विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने शनिवार, 25 जुलाई 2026 को इस प्रोजेक्ट की सौगात द

UP/Lucknow : लखनऊ के पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। यहां के 18 वार्डों के 63 पार्कों में ओपन जिम की सुविधा शुरू की गई है। विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने शनिवार, 25 जुलाई 2026 को इस प्रोजेक्ट की सौगात दी, जिससे अब स्थानीय निवासियों को कसरत के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजन गोमतीनगर के विवेक खंड-2 स्थित राधा कृष्ण मंदिर पार्क में हुआ। विधायक ने इस दौरान 13 ओपन जिम का उद्घाटन किया और बाकी 50 पार्कों में जिम लगाने के लिए शिलान्यास किया। इसके साथ ही पूजा पार्क में इंटरलॉकिंग टाइल्स और विवेक खंड-2 के पार्क को सुंदर बनाने के काम की भी शुरुआत की गई।

विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने बताया कि इन ओपन जिम की मदद से बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं को अपने घर के पास ही नियमित व्यायाम करने का मौका मिलेगा। उन्होंने इस कदम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ अभियान से जोड़ते हुए कहा कि इससे समाज के लोग स्वस्थ रहेंगे।

इस मौके पर भाजपा के कई पदाधिकारी और पार्षद मौजूद रहे, जिनमें संजय सिंह राठौर, अरुण राय, रामकुमार वर्मा, राकेश मिश्रा, दीपू जायसवाल, मधुबाला त्रिपाठी, प्रमोद राजन और राजेश सिंह गब्बर शामिल थे।