Lucknow में ई-रिक्शा चालक पर छात्रा का धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग का आरोप, न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी

Lucknow: राजधानी के ठाकुरगंज इलाके से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक ई-रिक्शा चालक पर 17 साल की नाबालिग छात्रा का ब्रेनवॉश करने और उसका धर्म बदलवाने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है क

Lucknow: राजधानी के ठाकुरगंज इलाके से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक ई-रिक्शा चालक पर 17 साल की नाबालिग छात्रा का ब्रेनवॉश करने और उसका धर्म बदलवाने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी युवक ने उसकी बेटी को शादी के लिए दबाव बनाया और इनकार करने पर धमकी दी।

बताया गया है कि आरोपी ई-रिक्शा चालक छात्रा को स्कूल से घर छोड़ने जाया करता था। इसी दौरान उसने लड़की को अपने जाल में फंसाया और धर्मांतरण के लिए उकसाया। जब छात्रा ने शादी से मना किया, तो आरोपी ने उसके कथित न्यूड वीडियो होने का दावा किया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने शादी नहीं की, तो वह इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

इस घटना के बाद परिवार काफी डरा हुआ है और उन्होंने मदद के लिए प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। फिलहाल यह मामला पुलिस की जांच के दायरे में है।