Lucknow में दुबई से तस्करी कर लाया 30 लाख का सोना, साथियों ने ही लूटा बैग; दो गिरफ्तार
Lucknow: अमौसी एयरपोर्ट पर दुबई से सोना तस्करी कर लाए एक शख्स को उसके ही साथियों ने लूट लिया। करीब 30 लाख रुपये कीमत का सोना लेकर आए तस्कर का ट्रॉली बैग उसके साथी ही लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखा
Lucknow: अमौसी एयरपोर्ट पर दुबई से सोना तस्करी कर लाए एक शख्स को उसके ही साथियों ने लूट लिया। करीब 30 लाख रुपये कीमत का सोना लेकर आए तस्कर का ट्रॉली बैग उसके साथी ही लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी किया गया सोना भी बरामद कर लिया है।
घटना की जानकारी के मुताबिक, बलिया निवासी Mahboob Alam 27 जुलाई को दुबई से सोना लेकर अमौसी एयरपोर्ट पहुंचा था। उसने अपने शरीर में कैप्सूल के जरिए 203.92 ग्राम सोना छिपा रखा था। एयरपोर्ट से उसे लेने के लिए एक काली Brezza कार आई, जिसमें उसके साथी सवार थे। आरोपी उसे आलमबाग बस स्टैंड के पास छोड़कर उसका ट्रॉली बैग, पासपोर्ट और कपड़े लेकर रफूचक्कर हो गए।
इस मामले में 3 अगस्त को FIR दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। मंगलवार, 4 अगस्त को सरोजिनीनगर पुलिस और DCP South की टीम ने छापेमारी कर दो आरोपियों, Deepak Verma और Ram Pratap Dubey को गिरफ्तार किया। ये दोनों आरोपी बलरामपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से तस्करी किया गया पूरा सोना बरामद कर लिया है।
DCP South Mohammad Mushtaq ने बताया कि यह एक अंतरराज्यीय गैंग है जो ऐसे लोगों को निशाना बनाता है जो आर्थिक तंगी से जूझ रहे होते हैं। गैंग के लोग दुबई जाने वालों को फ्री टिकट और पैसों का लालच देकर उन्हें गोल्ड कैरियर बनाते हैं। इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली पुलिस टीम को 25,000 रुपये का इनाम भी देने की घोषणा की गई है। फिलहाल Arshdeep नाम के एक अन्य आरोपी और गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस अब Mahboob Alam की भूमिका की भी जांच कर रही है क्योंकि वह खुद भी तस्करी में शामिल था।