Lucknow में मछली मंडी के पास झाड़ियों में मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी

Lucknow: राजधानी के दुबग्गा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब मछली मंडी के पास झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत करीब 2 से 3 दिन पहले हुई होगी। घटना की जानकारी मिलत

Lucknow: राजधानी के दुबग्गा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब मछली मंडी के पास झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत करीब 2 से 3 दिन पहले हुई होगी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

दुबग्गा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत की असली वजह साफ हो सके। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है, लेकिन अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मरने वाला व्यक्ति कौन था और वह वहां कैसे पहुंचा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।