Lucknow में तेज रफ्तार होंडा सिटी ने बाइक सवार मजदूर को कुचला, अस्पताल ले जाते समय मौत

Lucknow: राजधानी के दुबग्गा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहाँ जेहटा रोड पर एक तेज रफ्तार Honda City कार ने बाइक सवार मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पता

Lucknow: राजधानी के दुबग्गा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहाँ जेहटा रोड पर एक तेज रफ्तार Honda City कार ने बाइक सवार मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में ही उसने दम तोड़ दिया।

यह हादसा मंगलवार शाम को एमसी सक्सेना कॉलेज के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह घटना शिवम फर्नीचर, प्लाई बोर्ड एंड हार्डवेयर के ठीक सामने हुई। कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसकी वजह से बाइक सवार को संभलने का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में घायल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है। कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है और मृतक के पिता ने पुलिस स्टेशन में एफआईआर (FIR) दर्ज करा दी है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।