Lucknow में सड़क विवाद के बाद ड्राइवर की हत्या, 2 महीने बाद बाराबंकी में मिला नरकंकाल

UP/Lucknow: लखनऊ के चिनहट इलाके से लापता हुए एक अर्टिगा ड्राइवर का दर्दनाक अंत सामने आया है। मामूली सड़क विवाद के बाद आरोपियों ने ड्राइवर का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और शव को बाराबंकी की झाड़ियों में फेंक दिया। करीब दो

UP/Lucknow: लखनऊ के चिनहट इलाके से लापता हुए एक अर्टिगा ड्राइवर का दर्दनाक अंत सामने आया है। मामूली सड़क विवाद के बाद आरोपियों ने ड्राइवर का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और शव को बाराबंकी की झाड़ियों में फेंक दिया। करीब दो महीने तक आरोपियों ने मृतक की कार का इस्तेमाल किया और अंत में उसे लावारिस छोड़ दिया।

सुल्तानपुर के रहने वाले ड्राइवर Gufran Ahmed 22 मई 2026 को अपनी कार के साथ लापता हुए थे। उनके परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस बीच परिवार को एक अनजान नंबर से फोन आने लगे, जिसमें फोन करने वाला खुद को गुफरान बताकर पैसों की मांग कर रहा था। शक होने पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद साइबर सेल ने लोकेशन बाराबंकी में ट्रैक की और पुलिस आरोपी समीर तक पहुंची।

पुलिस जांच में पता चला कि 12 जुलाई 2026 को बाराबंकी के सरावगी मोहल्ले में एक लावारिस अर्टिगा कार मिली थी। कार पर चोरी की नंबर प्लेट लगी थी, लेकिन चेसिस और इंजन नंबर से उसकी पहचान गुफरान की कार के रूप में हुई। गिरफ्तार आरोपी समीर ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों आदिल, साहिल और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर गुफरान की हत्या की थी।

बुधवार 22 जुलाई 2026 को आरोपी समीर की निशानदेही पर बाराबंकी के माती थाना क्षेत्र में किसान पथ किनारे झाड़ियों से नरकंकाल बरामद किया गया। परिजनों ने मौके पर मिले कपड़ों के आधार पर शव की पहचान की है। पुलिस अब अंतिम पुष्टि के लिए डीएनए जांच कराएगी। फिलहाल समीर पुलिस की गिरफ्त में है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।