Lucknow में चलेंगे डबल डेकर फूड ट्रक, एक ही जगह मिलेगा स्वाद और तकनीक का संगम

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब शहर में अत्याधुनिक डबल डेकर फूड ट्रक चलने वाले हैं। इन ट्रकों में न सिर्फ आपको बेहतरीन स्थानीय पकवान मिलेंगे, बल्कि तकनीक और पर्यटन का एक अनोखा अन

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब शहर में अत्याधुनिक डबल डेकर फूड ट्रक चलने वाले हैं। इन ट्रकों में न सिर्फ आपको बेहतरीन स्थानीय पकवान मिलेंगे, बल्कि तकनीक और पर्यटन का एक अनोखा अनुभव भी मिलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार इस पहल के जरिए शहर की खाद्य संस्कृति को आधुनिक रूप दे रही है।

यह पूरी परियोजना उत्तर प्रदेश इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड (UPETDB) के माध्यम से शुरू की जा रही है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इसका मकसद पर्यटकों को अच्छी क्वालिटी के खाने के साथ यूपी की समृद्ध संस्कृति और नई तकनीक से रूबरू कराना है। लखनऊ को यूनेस्को ने ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी’ का दर्जा दिया है, इसलिए इन ट्रकों में ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन’ के तहत स्थानीय और पारंपरिक व्यंजनों को खास जगह मिलेगी।

शुरुआती दौर में ये फूड ट्रक लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान और डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में तैनात किए जाएंगे। बाद में इनकी मांग को देखते हुए इन्हें राज्य के अन्य धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर भी भेजा जाएगा। इन ट्रकों के संचालन के लिए निजी ऑपरेटरों से निविदाएं मांगी गई हैं, जिसे जमा करने की आखिरी तारीख 24 जुलाई 2026 है। चुने गए ऑपरेटर को 10 साल का कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा, जिसे प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

सुविधा विवरण
डिजिटल सिस्टम यूपीआई, कार्ड पेमेंट और डिजिटल पीओएस सिस्टम
सुरक्षा एआई आधारित सीसीटीवी निगरानी और डिजिटल मॉनिटरिंग
पर्यटन अनुभव ऊपरी हिस्से में एआर-वीआर के जरिए ऐतिहासिक धरोहरों का डिजिटल सफर
पर्यावरण सोलर पैनल का इस्तेमाल और बायोडिग्रेडेबल पैकेजिंग (पत्तल, बांस, मिट्टी के बर्तन)
फीडबैक क्यूआर कोड के जरिए ग्राहकों की राय ली जाएगी