Lucknow में 30 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Lucknow: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र के दोदाखेड़ा इलाके से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक 30 साल की युवती ने अपने ही घर के कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है

Lucknow: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र के दोदाखेड़ा इलाके से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक 30 साल की युवती ने अपने ही घर के कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना गुरुवार रात की है। युवती ने कमरे के अंदर फंदे से लटककर आत्महत्या की। शुक्रवार सुबह जब परिजनों को इस बात का पता चला, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल युवती के इस कदम के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।