Lucknow में दिव्यांग दंपती को चाकू के बल पर बनाया बंधक, गहने और ई-रिक्शा की बैटरी लूटी
Lucknow: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ शनिवार रात एक दिव्यांग दंपती के घर में घुसकर चार बदमाशों ने उन्हें चाकू के बल पर बंधक बना लिया और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। यह वारदात फतेहगंज
Lucknow: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ शनिवार रात एक दिव्यांग दंपती के घर में घुसकर चार बदमाशों ने उन्हें चाकू के बल पर बंधक बना लिया और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। यह वारदात फतेहगंज इलाके की श्री सालासर ड्रीम सिटी कॉलोनी में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, घटना 18 जुलाई की रात करीब 11 बजे की है। बदमाश घंटी बजाकर घर के अंदर घुसे और वहां रहने वाले दिव्यांग दिनेश कुमार पटेल और उनकी पत्नी शैला को बंधक बना लिया। दिनेश ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं और मूल रूप से जौनपुर के मछलीशहर के रहने वाले हैं। लखनऊ में वे शुभम यादव के मकान में किराये पर रहते हैं।
बदमाशों ने दंपती के साथ मारपीट की और शैला के गले से सोने का मंगलसूत्र, कानों के सोने के बाले और एक मोबाइल फोन छीन लिया। लूटपाट यहीं नहीं रुकी, बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी ई-रिक्शा की चार बैटरियां भी चोरी कर लीं।
इस मामले में पारा थाना पुलिस ने चोरी और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। एसीपी शकील अहमद ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस और क्राइम टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही बदमाशों को पकड़ने का दावा किया है।