Lucknow जिला जेल में निकली तिरंगा यात्रा, बंदियों ने फूलों से किया स्वागत
Lucknow: स्वतंत्रता दिवस से पहले लखनऊ जिला कारागार में देशभक्ति की लहर देखने को मिली। शुक्रवार को जेल परिसर में एक विशेष तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें जेल के अधिकारियों से लेकर बंदियों तक ने पूरे उत्साह के साथ
Lucknow: स्वतंत्रता दिवस से पहले लखनऊ जिला कारागार में देशभक्ति की लहर देखने को मिली। शुक्रवार को जेल परिसर में एक विशेष तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें जेल के अधिकारियों से लेकर बंदियों तक ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
यह पूरी यात्रा वरिष्ठ अधीक्षक R.K. Jaiswal के नेतृत्व में निकाली गई। इस दौरान जेल के कर्मचारी और अधिकारी तिरंगा लेकर चले, जबकि वहां मौजूद बंदियों ने फूलों की बारिश कर यात्रा का स्वागत किया। यह आयोजन केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत किया गया ताकि जेल के भीतर भी राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया जा सके।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में इस अभियान को लेकर काफी तैयारी है और लक्ष्य 5 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का है। इसी कड़ी में लखनऊ में कई तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं जिनमें युवा और नागरिक शामिल हो रहे हैं। इससे पहले 9 अगस्त को मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने भी युवाओं के साथ लखनऊ में तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रीय एकता पर जोर दिया था।