Lucknow में मारपीट के बाद घायल महिला की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

Lucknow: राजधानी के डिंगुरपुर गांव में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का कहना है कि बीते 3 अगस्त को गांव गाजीपुर के कुछ दबंग लोगों ने शकुंतला नाम की महिला के साथ बुरी तरह मारपीट की थी, जिसके बाद उनकी हालत

Lucknow: राजधानी के डिंगुरपुर गांव में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का कहना है कि बीते 3 अगस्त को गांव गाजीपुर के कुछ दबंग लोगों ने शकुंतला नाम की महिला के साथ बुरी तरह मारपीट की थी, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई।

परिजनों ने इस मामले में पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं और पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि समय पर उचित कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।