Lucknow में करंट लगने से ढाबा संचालक की मौत, एग्जॉस्ट फैन ठीक करते समय हुआ हादसा
Lucknow: राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ एक ढाबा चलाने वाले युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह ढाबा खोलने से पहले वहां लगे एग्जॉस्ट फैन को ठीक कर रहा था। मृतक की प
Lucknow: राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ एक ढाबा चलाने वाले युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह ढाबा खोलने से पहले वहां लगे एग्जॉस्ट फैन को ठीक कर रहा था।
मृतक की पहचान अवधेश यादव (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अंबेडकर नगर के नसीबपुर महरुआ निवासी थे और रचित राम यादव के बेटे थे। अवधेश लखनऊ के अर्जुनगंज इलाके में अपना ढाबा चलाते थे। बताया जा रहा है कि वह सुबह ढाबा खोलने की तैयारी कर रहे थे और इसी दौरान बिजली के काम में करंट लगने से उनकी जान चली गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और बाद में उसे परिजनों को सौंप दिया है।