Lucknow में महिलाओं ने दिखाया पाक-कला का हुनर, ‘दावत-ए-खास’ में परोसे पारंपरिक और हेल्दी व्यंजन

Lucknow: राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार को ‘दावत-ए-खास’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर की महिलाओं ने अपनी कुकिंग स्किल्स का प्रदर्शन करते हुए घर के बने पारंपरिक और सेहतमंद पकवान तै

Lucknow: राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार को ‘दावत-ए-खास’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर की महिलाओं ने अपनी कुकिंग स्किल्स का प्रदर्शन करते हुए घर के बने पारंपरिक और सेहतमंद पकवान तैयार किए। कार्यक्रम में चारों तरफ स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजनों की खुशबू फैली रही।

इस प्रीमियर क्यूलिनरी कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन कॉन्फेडरेशन ऑफ वूमेन एंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया (COWE) के उत्तर प्रदेश चैप्टर द्वारा किया गया था। प्रतियोगिता में लखनऊ की 100 से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया और अपने हाथों से बनाए हुए खास व्यंजन पेश किए। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री बेबी रानी मौर्य भी मौजूद रहीं।

लखनऊ की पाक-कला की पहचान दुनिया भर में है और इसे और मजबूती तब मिली जब नवंबर 2025 में UNESCO ने लखनऊ को अपनी ‘क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क’ (CCN) में शामिल किया। ऐसे में ‘दावत-ए-खास’ जैसे आयोजन शहर की इसी समृद्ध खाद्य परंपरा और महिलाओं के हुनर को आगे बढ़ाने का काम करते हैं।