Lucknow के DAV ग्राउंड में मनाया गया योग दिवस, सनातनी पंजाबी महासभा ने किया आयोजन

Lucknow: राजधानी लखनऊ के आर्य नगर स्थित DAV ग्राउंड में 21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन सनातनी पंजाबी महासभा और DAV मॉर्निंग वॉकर्स ने मिलकर किया. कार्यक्रम में पंजाबी समाज के बुजुर

Lucknow: राजधानी लखनऊ के आर्य नगर स्थित DAV ग्राउंड में 21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन सनातनी पंजाबी महासभा और DAV मॉर्निंग वॉकर्स ने मिलकर किया. कार्यक्रम में पंजाबी समाज के बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और योगाभ्यास किया.

इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ रखी गई थी. इसका मुख्य मकसद लोगों को जीवन भर स्वस्थ और एक्टिव रहने के लिए प्रेरित करना था. उत्तर प्रदेश में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस काफी उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें राज्य के कई बड़े नेताओं ने भी शिरकत की.

लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन के लॉन में सामूहिक योग कार्यक्रम में भाग लिया. उन्होंने योग को शरीर की सेहत, मन की शांति और संतुलित जीवन के लिए जरूरी बताया. वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी लखनऊ के कार्यक्रमों में शामिल हुए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी के किला मैदान में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

राज्य स्तर पर इस अभियान का बड़ा असर स्कूलों में दिखा. उत्तर प्रदेश के करीब 1.32 लाख परिषदीय स्कूलों के लगभग 1.42 करोड़ छात्र-छात्राओं ने योग किया. इसमें 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की 78 हजार से ज्यादा छात्राएं भी शामिल रहीं. बच्चों के साथ शिक्षक, शिक्षा मित्र और अभिभावकों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया. आयुष मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय के दिशा-निर्देशों पर स्कूलों में प्राणायाम सत्र और जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए. पूरे प्रदेश में इन कार्यक्रमों की निगरानी के लिए बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी को नोडल अधिकारी बनाया गया था.