Lucknow के दौलतपुर में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव

Lucknow/Lucknow: राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद क्षेत्र स्थित दौलतपुर गांव में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुक्रवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के जरिए ग्रामीणों ने अपनी देशभक्ति का प्रदर्शन किया और पूरे गांव

Lucknow/Lucknow: राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद क्षेत्र स्थित दौलतपुर गांव में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुक्रवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के जरिए ग्रामीणों ने अपनी देशभक्ति का प्रदर्शन किया और पूरे गांव में राष्ट्रभक्ति का माहौल नजर आया।

यह आयोजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पवन शर्मा के नेतृत्व में किया गया था। यात्रा में गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुए, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और युवा जोश के साथ नजर आए। सभी प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे और देशभक्ति के नारे लगा रहे थे।

बता दें कि स्वतंत्रता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में लखनऊ में कई अन्य यात्राएं भी आयोजित की जा रही हैं। इससे पहले 9 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के तहत यात्रा निकाली गई थी। वहीं 14 अगस्त को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS) में भी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ था।