Lucknow में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी, दारुल उलूम फरंगी महल में बच्चों ने बनाई तिरंगा पेंटिंग
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह दिख रहा है। गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को दारुल उलूम फरंगी महल ईदगाह में ‘तिरंगा पेंटिंग प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम तीन द
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह दिख रहा है। गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को दारुल उलूम फरंगी महल ईदगाह में ‘तिरंगा पेंटिंग प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलने वाले ‘जश्न-ए-आजादी’ उत्सव की शुरुआत का हिस्सा था।
इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया और तिरंगे की थीम पर सुंदर पेंटिंग बनाईं। बच्चों ने अपनी कला के जरिए देश के प्रति अपना प्रेम और सम्मान जताया। इस मौके पर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और ईदगाह के अन्य धर्मगुरु भी मौजूद रहे और बच्चों का उत्साह बढ़ाया।