Lucknow में डांस टीचर से 65 लाख की ठगी, इंस्टाग्राम पर बने मुंहबोले भाई ने दुबई से गिफ्ट भेजने का दिया झांसा

Lucknow: राजधानी लखनऊ के अशरफाबाद में रहने वाली एक डांस टीचर और उनके पति के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने वाले एक शख्स ने खुद को भाई बताकर इस दंपती का भरोसा जीता और उनसे करीब

Lucknow: राजधानी लखनऊ के अशरफाबाद में रहने वाली एक डांस टीचर और उनके पति के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने वाले एक शख्स ने खुद को भाई बताकर इस दंपती का भरोसा जीता और उनसे करीब 65 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने दुबई से महंगे गिफ्ट भेजने का लालच देकर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया।

यह धोखाधड़ी 6 सितंबर 2025 को शुरू हुई जब बिंदिया रस्तोगी की इंस्टाग्राम पर तन्मय त्यागी नाम के व्यक्ति से बातचीत हुई। तन्मय ने खुद को अनाथ बताया और बिंदिया से बहन का रिश्ता जोड़ लिया। धीरे-धीरे दोनों की बातचीत व्हाट्सएप पर होने लगी और भरोसा बढ़ गया। इसके बाद तन्मय ने दुबई से कुछ कीमती उपहार भेजने की बात कही। जब बिंदिया ने मना किया, तो आरोपी ने भावनात्मक दबाव बनाया और उन्हें गिफ्ट लेने के लिए राजी कर लिया।

जुलाई 2026 तक यह सिलसिला चलता रहा और इस दौरान आरोपी ने बिंदिया और उनके पति से अलग-अलग किस्तों में करीब 65 लाख रुपये ऐंठ लिए। ठगी का अहसास होने के बाद बिंदिया रस्तोगी ने साइबर क्राइम थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर आलोक राय ने बताया कि क्योंकि पैसे दिए हुए काफी समय बीत चुका है, इसलिए रकम फ्रीज कराने में दिक्कत आ रही है।