Lucknow में मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 2.87 लाख, चार्जिंग के दौरान हुआ खेल

Lucknow: राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से लाखों रुपये पार कर दिए। भुअर निवासी अजय कुमार सिंह के मोबाइल फोन को हैक करके जालसाजों ने उनके खाते से 2.87 लाख रुपये निकाल लिए। अजय कुम

Lucknow: राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से लाखों रुपये पार कर दिए। भुअर निवासी अजय कुमार सिंह के मोबाइल फोन को हैक करके जालसाजों ने उनके खाते से 2.87 लाख रुपये निकाल लिए।

अजय कुमार सिंह ने बताया कि जब उनका मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगा था, तब फोन अपने आप अपडेट होने लगा। इसी बीच ठगों ने उनके फोन का एक्सेस ले लिया और बैंक खाते से पैसे निकाल लिए। इस घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर संबंधित थाने में FIR दर्ज कर ली गई है।

साइबर अपराध से बचने के लिए सरकार और पुलिस ने कुछ जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अगर किसी के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी होती है, तो तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करना चाहिए। साथ ही www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए। आरबीआई के नियमों के मुताबिक, अगर घटना के तुरंत बाद यानी ‘गोल्डन टाइम’ में रिपोर्ट की जाती है, तो पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

उत्तर प्रदेश में साइबर अपराधों से निपटने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है। 31 जुलाई 2025 को 1930 हेल्पलाइन के लिए 30 सीटों वाला एक हाई-टेक कॉल सेंटर शुरू किया गया था, जहाँ ट्रेंड पुलिसकर्मी 24 घंटे तैनात रहते हैं।