Lucknow में CRPF की महिलाओं ने निकाली साइकिल तिरंगा रैली, ‘हर घर तिरंगा’ का दिया संदेश

Lucknow: लखनऊ के बिजनौर इलाके में स्थित CRPF ग्रुप सेंटर में गुरुवार को एक खास साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला जवानों ने हिस्सा लिया। इस पूरी

Lucknow: लखनऊ के बिजनौर इलाके में स्थित CRPF ग्रुप सेंटर में गुरुवार को एक खास साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला जवानों ने हिस्सा लिया। इस पूरी रैली का मकसद लोगों को ‘वंदे मातरम’ और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूक करना था।

यह पूरी रैली क्षेत्रीय कावा प्रमुख प्रज्ञा महापात्रा के नेतृत्व में पूरी की गई। इस दौरान महिलाओं ने साइकिल चलाते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। आधिकारिक तौर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को केवल एक प्रोग्राम नहीं, बल्कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक बताया गया है।

देशभक्ति का यह सिलसिला सिर्फ लखनऊ तक सीमित नहीं रहा। इससे पहले 12 अगस्त 2026 को लखनऊ के गोमती नगर में SSB (Sashastra Seema Bal) द्वारा भी तिरंगा रैली निकाली गई थी। वहीं वाराणसी में CRPF की 95वीं बटालियन ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बाइक रैली का आयोजन किया था।

CRPF द्वारा आयोजित ऐसी रैलियों का उद्देश्य केवल देशभक्ति जगाना ही नहीं, बल्कि साइकिल चलाने के जरिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना भी है। साथ ही, यह आयोजन पर्यावरण की सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक उदाहरण पेश करता है।