Lucknow में शादी न होने पर प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, रिश्ते में भाई-बहन थे युवक-युवती
Lucknow: राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ तेलीबाग की न्यू बलदेव विहार कॉलोनी में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यह कदम उन्होंने तब उठाया जब परिवार ने उनके वि
Lucknow: राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ तेलीबाग की न्यू बलदेव विहार कॉलोनी में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यह कदम उन्होंने तब उठाया जब परिवार ने उनके विवाह के लिए सहमति नहीं दी।
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान शाहजहांपुर के रहने वाले 21 वर्षीय Aniket उर्फ रानू कुमार और नोएडा की खोड़ा कॉलोनी की 18 वर्षीय Anjali के रूप में हुई है। दोनों के बीच तीन साल से प्रेम संबंध थे और वे शादी करना चाहते थे, लेकिन वे आपस में रिश्ते में भाई-बहन थे। Anjali, Aniket की बुआ की बेटी थी, जिस वजह से परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था।
घटनाक्रम के अनुसार, Aniket 23 जुलाई को अहमदाबाद जाने का बहाना बनाकर घर से निकला था, लेकिन वह सीधे नोएडा जाकर Anjali को अपने साथ ले आया। दोनों पहले अयोध्या पहुंचे, जहां परिवार वालों ने उन्हें ढूंढ निकाला। इसके बाद परिवार उन्हें अयोध्या से इटावा में एक रिश्तेदार के घर ले जा रहा था, लेकिन कानपुर स्टेशन पर मौका मिलते ही दोनों ट्रेन से उतरकर भाग निकले और लखनऊ में अपने किराए के मकान पर पहुंच गए।
शनिवार रात करीब 1 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि दोनों के शव कमरे में छत के पंखे से अलग-अलग फंदों के सहारे लटके हुए थे। गोसाईंगंज ACP Rishabh Yadav और पीजीआई थाना प्रभारी Inspector Sunil Singh ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग और शादी के लिए परिवार की असहमति का लग रहा है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।