Lucknow में सिपाही ने की आत्महत्या, महिला कांस्टेबल पर केस दर्ज; पिता बोले- प्रेमजाल में फंसाकर उकसाया

Lucknow/Gomtinagar : राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने में तैनात 26 साल के सिपाही आकाश यादव ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद मृतक के पिता ने थाने में ही तैनात एक महिला सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का कहना

Lucknow/Gomtinagar : राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने में तैनात 26 साल के सिपाही आकाश यादव ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद मृतक के पिता ने थाने में ही तैनात एक महिला सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का कहना है कि उनके बेटे को प्रेमजाल में फंसाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

घटना 9 अगस्त 2026 की है, जब सिपाही आकाश यादव ने गोमतीनगर थाने की बैरक में फांसी लगाई थी। आकाश 2019 बैच के सिपाही थे और मूल रूप से बिजनौर जिले के चांदपुर इलाके के रहने वाले थे। वह विवाहित थे और साल 2024 से गोमतीनगर थाने की क्राइम टीम में अपनी सेवा दे रहे थे।

मृतक के पिता अनिल यादव ने सोमवार को पुलिस को लिखित शिकायत दी। उन्होंने महिला सिपाही आकांक्षा भट्ट पर आरोप लगाया कि उन्होंने आकाश को प्रेमजाल में फंसाया, उनसे पैसे ऐंठे और शारीरिक व मानसिक तौर पर परेशान किया। पिता का दावा है कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता था, उसे इस काम के लिए मजबूर किया गया।

इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला सिपाही आकांक्षा भट्ट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गोमतीनगर के इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

पुलिस अब आकाश और आरोपी महिला सिपाही के बीच हुई बातचीत के रिकॉर्ड खंगाल रही है। जांच के लिए कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और अन्य डिजिटल सबूत जुटाए जा रहे हैं। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए पुलिस डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर ही सच का पता लगाने की कोशिश कर रही है।