Lucknow में नीट पेपर लीक पर बवाल, कांग्रेस ने जन भवन घेरा और पीएम मोदी की तस्वीर पर डाली स्याही
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को छात्रों के मुद्दों और NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जन भवन के बाहर जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की त
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को छात्रों के मुद्दों और NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जन भवन के बाहर जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर काली स्याही डाली। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर माहौल काफी गरमा गया था।
प्रदर्शन में शामिल डॉ. शहजाद ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार लगातार छात्रों के अधिकारों को छीन रही है। लखनऊ की सड़कों पर सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी और आइसा जैसे संगठन भी उतरे थे। छात्र-छात्राओं ने जीपीओ पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे धरना दिया और लखनऊ विश्वविद्यालय के बाहर से मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने परिवर्तन चौक पर छात्रों को रोका और उन्हें हिरासत में लेकर इको गार्डन ले गई।
प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें फीस में बढ़ोतरी को रोकना, पेपर लीक की समस्या को खत्म करना और शिक्षा के बढ़ते निजीकरण पर लगाम लगाना था। साथ ही निष्कासित छात्रों को न्याय दिलाने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग भी उठाई गई।
लखनऊ के बाद मंगलवार को दिल्ली में भी बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ। 21 जुलाई को प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सरकार के सामने 6 मुख्य मांगें रखीं, जिसमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और संसद में NEET मुद्दे पर चर्चा शामिल थी।
दिल्ली के प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर राहुल गांधी से बात की और प्रदर्शन रोकने की कोशिश की, लेकिन राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना चर्चा के प्रस्ताव को मानने से इनकार कर दिया।