Lucknow में कोचिंग टीचर ने 14 साल की छात्रा से किया साल भर दुष्कर्म, आरोपी विवेक तिवारी गिरफ्तार
Lucknow: राजधानी के राजाजीपुरम इलाके में एक कोचिंग सेंटर के टीचर ने अपनी ही छात्रा के साथ घिनौनी हरकत की है. 30 साल के टीचर विवेक तिवारी पर आरोप है कि उसने कक्षा 9 में पढ़ने वाली 14 साल की लड़की को बहला-फुसलाकर करीब एक स
Lucknow: राजधानी के राजाजीपुरम इलाके में एक कोचिंग सेंटर के टीचर ने अपनी ही छात्रा के साथ घिनौनी हरकत की है. 30 साल के टीचर विवेक तिवारी पर आरोप है कि उसने कक्षा 9 में पढ़ने वाली 14 साल की लड़की को बहला-फुसलाकर करीब एक साल तक उसका यौन शोषण किया. पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद तालकटोरा पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की. पुलिस ने आरोपी विवेक तिवारी को आलमबाग के मवैया स्थित उसके घर से पकड़ा है. विवेक राजाजीपुरम के ‘निखिल क्लासेस’ कोचिंग सेंटर में केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) पढ़ाता था. पुलिस ने आरोपी के पास से वह मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है जिसका इस्तेमाल वह छात्रा से बात करने के लिए करता था.
जांच में सामने आया कि आरोपी न केवल छात्रा का शोषण कर रहा था, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए उससे अश्लील बातें भी करता था. आरोप है कि उसने लड़की को डरा-धमकाकर और ब्लैकमेल करके उसके घर से नकदी और सोने की अंगूठी भी चोरी करवाई. इस मामले में पीड़िता की मां ने कोचिंग चलाने वाले निखिल तिवारी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. शिकायत के मुताबिक, जब मां ने इस घटना की जानकारी निखिल तिवारी को दी, तो उसने मदद करने के बजाय उनके साथ गाली-गलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी.
तालकटोरा पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है. इंस्पेक्टर तालकटोरा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.