Lucknow के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 छात्रों की मौत, राहुल गांधी और PM मोदी ने जताया दुख
Lucknow: राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में कम से कम 15 छात्रों की जान चली गई है। आग इतनी भयानक थी कि कई छात्रों ने अपनी जान बचाने के लिए इमारत से छल
Lucknow: राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में कम से कम 15 छात्रों की जान चली गई है। आग इतनी भयानक थी कि कई छात्रों ने अपनी जान बचाने के लिए इमारत से छलांग लगा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हादसा 22 जून 2026 की दोपहर करीब 3 बजे पुरनिया इलाके की एक तीन मंजिला इमारत में हुआ। जानकारी के मुताबिक, इस इमारत के ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर पालतू जानवरों की दुकान और क्लिनिक थे। वहीं दूसरी मंजिल पर ‘लर्निंग स्पेस’ नाम की लाइब्रेरी-कोचिंग और ‘हेड हॉपर स्टूडियो’ चल रहा था। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह AC यूनिट में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
हादसे की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। PM ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देने का ऐलान किया है। राहुल गांधी ने भी इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताया और शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए तुरंत राहत और बचाव कार्य तेज करने के आदेश दिए। उन्होंने अलीगढ़ के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर लखनऊ लौट आए और उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बताया कि घायलों को KGMU के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी इस घटना को दिल दहला देने वाला बताया है।
बचाव अभियान के दौरान दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने इमारत की दीवार तोड़कर अंदर फंसे 20 से ज्यादा छात्रों को बाहर निकाला। KGMU की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अमिया अग्रवाल ने 15 मौतों की पुष्टि की है, जबकि कुछ घायल बच्चों का इलाज अभी भी जारी है। इस हादसे ने कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी और इमरजेंसी एग्जिट जैसे नियमों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।