Lucknow में सीएनजी सिलेंडरों से भरे ट्रक में लगी आग, दमकलकर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Lucknow: सरोजनी नगर इलाके के किसान पथ पर शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहाँ सीएनजी गैस सिलेंडरों से लदे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, वरना गैस सिलेंडरों
Lucknow: सरोजनी नगर इलाके के किसान पथ पर शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहाँ सीएनजी गैस सिलेंडरों से लदे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, वरना गैस सिलेंडरों में विस्फोट होने से इलाके में भारी तबाही मच सकती थी।
यह घटना 3 जुलाई 2026 की सुबह करीब 4 बजे की है। ट्रक नंबर NL AJ 5567 दरोगा खेड़ा की कांशीराम कॉलोनी के पास से गुजर रहा था, तभी अचानक उसके पहियों में आग लग गई। आग लगते ही ट्रक चालक घबरा गया और उसने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही सरोजनी नगर और आलमबाग फायर स्टेशन से कुल तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही मिनटों में आग को बुझा दिया। सीएफओ अंकुश मित्तल ने बताया कि टीम की सूझबूझ की वजह से आग सीएनजी सिलेंडरों तक नहीं पहुंच पाई, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
वहीं, सरोजनी नगर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर यातायात को संभाला। पुलिस ने सड़क से गुजर रहे अन्य वाहनों को सुरक्षित दूरी पर रुकवाया और कुछ समय बाद ट्रैफिक को दूसरे रास्ते से चालू कराया। चालक के मौके से भाग जाने के कारण पुलिस को अभी तक ट्रक मालिक और अन्य जरूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।