Lucknow में सड़क हादसे में CNG पंप कर्मी की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर
Lucknow: राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक सीएनजी पंप पर काम करने वाले कर्मचारी की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब कर्मचारी अपनी नाइट ड्यूटी खत्म करके बाइक से घ
Lucknow: राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक सीएनजी पंप पर काम करने वाले कर्मचारी की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब कर्मचारी अपनी नाइट ड्यूटी खत्म करके बाइक से घर वापस लौट रहा था।
जानकारी के मुताबिक, कर्मचारी सेवई गांव के पास पहुंचा था तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।