Lucknow में बनेगा क्लीन प्लांट सेंटर, किसानों को मिलेंगे रोगमुक्त पौधे; CM योगी और शिवराज सिंह ने की घोषणा
Lucknow: उत्तर प्रदेश के किसानों की कमाई बढ़ाने और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लखनऊ में क्लीन प्लांट सेंटर बनाने का फैसल
Lucknow: उत्तर प्रदेश के किसानों की कमाई बढ़ाने और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लखनऊ में क्लीन प्लांट सेंटर बनाने का फैसला किया है। इस केंद्र से किसानों को अब अच्छी क्वालिटी के और बीमारियों से मुक्त पौधे मिल सकेंगे, जिससे उनकी फसल बेहतर होगी और मुनाफा बढ़ेगा।
यह घोषणा गुरुवार को लखनऊ के योजना भवन स्थित वैचारिकी सभागार में हुई एक समीक्षा बैठक के दौरान की गई। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश के कृषि मंत्री भी मौजूद थे। यह आधुनिक क्लीन प्लांट सेंटर ICAR-सेंट्रल इंस्टीट्यूट फॉर सबट्रॉपिकल हॉर्टिकल्चर (CISH), लखनऊ में स्थापित किया जाएगा। यहाँ खास तौर पर आम, अमरूद, लीची और एवोकैडो जैसे फलों के लिए आनुवंशिक रूप से शुद्ध और रोगमुक्त पौधे तैयार किए जाएंगे।
बैठक में ‘विकसित कृषि @2047’ की कार्ययोजना पर चर्चा हुई, जिसमें ICAR के महानिदेशक ने प्रेजेंटेशन दिया। सरकार का लक्ष्य है कि साल 2047 तक उत्तर प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को मौजूदा 7.41 ट्रिलियन रुपये से बढ़ाकर 96.96 ट्रिलियन रुपये तक ले जाया जाए। इसके लिए कृषि वृद्धि दर को 3.19 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.41 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है।
सरकार अब किसानों को धान और गेहूं के अलावा दलहन, तिलहन, मक्का और मोटे अनाज की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इसके अलावा, किसानों को राहत देते हुए चना, मसूर और सरसों की सरकारी खरीद (MSP) की समय सीमा बढ़ाने की मंजूरी भी दे दी गई है। साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अगले चरण के लिए 6.18 लाख पात्र लोगों की लिस्ट भी राज्य सरकार को सौंप दी गई है।