Lucknow के सिविल अस्पताल में युवक का हंगामा, शीशा तोड़कर डॉक्टरों को दी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Lucknow: हजरतगंज स्थित सिविल अस्पताल में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक नशे में धुत युवक ने जमकर उत्पात मचाया। युवक ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की और वहां मौजूद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के साथ बदसलूकी की। हाल
Lucknow: हजरतगंज स्थित सिविल अस्पताल में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक नशे में धुत युवक ने जमकर उत्पात मचाया। युवक ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की और वहां मौजूद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के साथ बदसलूकी की। हालात इतने खराब हो गए कि युवक ने कांच का टुकड़ा तोड़कर अपने गले पर लगा लिया और स्टाफ को धमकी देने लगा।
इस हंगामे के दौरान तोड़फोड़ करते समय युवक खुद भी घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही हजरतगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब युवक से पूछताछ कर रही है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।
वहीं अस्पताल प्रशासन ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है और जरूरी कानूनी कदम उठाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि अक्सर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ इस तरह की हिंसा की खबरें सामने आती रहती हैं।